छत्तीसगढ़
बिलासपुर रेलवे स्टेशन में ट्रैक के अंदर फंसा यात्री का पैर
Nilmani Pal
17 March 2025 3:39 PM IST

x
बिलासपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बड़ा हादसा टल गया। रायपुर से कोरबा जाने वाली ट्रेन में एक यात्री का पैर फिसल गया, जिससे वो ट्रैक के नीचे आ गया, इस दौरान मौजूद यात्रियों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। जिससे उसकी बाल बाल जान बच गई।
दरअसल, घटना दो दिन पहले रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म की है। रायपुर से कोरबा जा रही हसदेव एक्सप्रेस में चढ़ते समय एक युवक का पैर फिसल गया और वो रेलवे ट्रैक के नीचे ट्रेन के बीच फंस गया।
प्लेटफार्म नंबर 2 पर ट्रेन पहुंची तब एक युवक चढ़ने लगा। इस दौरान पैरदान से उसका पैर फिसल गया और वो ट्रैक के अंदर फंस गया। उसे देख कर मौजूद यात्री दहशत में आ गए। मौके पर मौजूद यात्रियों ने किसी तरह उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लोगों ने कड़ी मशक्कत और सूझबूझ से युवक को सुरक्षित बाहर निकाला, तब उसने राहत की सांस ली।
Next Story





