छत्तीसगढ़

हॉस्पिटल परिसर में नजर आया सांप जोड़ा

Nil dhankar
6 March 2025 1:13 PM IST
हॉस्पिटल परिसर में नजर आया सांप जोड़ा
x

जगदलपुर। महारानी अस्पताल के पीछे 108 एम्बुलेंस के बरामदे पर सांप का जोड़ा अचानक से दिखाई दिया। सांपों के मिलन को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने उसकी वीडियो भी बनाया। बुधवार शाम को महारानी अस्पताल के बरामदे पर अचानक से 2 साँप को देखे जाने की बात 108 वाहन के ईएमटी ने बताई, जिसके बाद इन साँप के जोड़ों को देखने के लिए आसपास के लोग जमा हो गए। करीब 2 घंटे तक इनका डांस चलता रहा, उसके बाद दोनों साँप जंगल की ओर भाग गए।

बताया जा रहा है कि दोनों साँप का आकार बड़ा होने के साथ ही दोनों कहां से आये, इस बात की जानकारी किसी को भी नहीं थी। इन साँपों को पकडऩे के लिए डायल 112 को भी बुलाया गया था, लेकिन उनके आने से पहले ही दोनों साँप वहां से चले गए।

इन साँपों के जाने से पहले जितने भी लोग थे, उन्होंने इसका एक वीडियो बनाया था, जिसे सोशल मीडिया के साथ ही वॉट्सऐप के स्टेट्स पर भी रखा गया था।

Next Story