छत्तीसगढ़

रायपुर के बिरगांव में घर पर बम सामग्री मिलने से हड़कंप, नया ट्वीस्ट आया

jantaserishta.com
7 May 2026 8:38 PM IST
रायपुर के बिरगांव में घर पर बम सामग्री मिलने से हड़कंप, नया ट्वीस्ट आया
x
रायपुर: रायपुर के बिरगांव में एक मकान से बम बनाने की सामग्री मिलने के मामले में नया ट्वीस्ट सामने आया है। बिरगांव नगर निगम महापौर कांग्रेस नेता नंदलाल देवांगन को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। नंदलाल ने कहा है कि मेरे साले भाजपा नेता विनय देवांगन ने मुझे बम से उड़ाने या गोली मारकर हत्या की धमकी दी थी। कही ये साजिश का हिस्सा तो नहीं है। महापौर के आरोप के बाद पुलिस ने उनके साले विनय देवांगन की तलाश तेज कर दी है। उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
इस मामले में डीसीपी नार्थ जोन मयंक गुर्जर ने बताया कि खमतराई इलाके में एक घर से बम बनाने की संधिग्द वस्तुएं बरामद की गई थी। पुलिस कमिश्नरेट की टीम जांच में जुटी हुई है। बिरगांव महापौर के आरोप पर उनके साले विनय देवांगन की पतासाजी में कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस टीम सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार बिरगांव के रविशंकर शुक्ल वार्ड के रावाभाठा इलाके में मितानिन पुष्पा साहू का मकान है। पुष्पा साहू और उनके परिवार का बिरगांव निवासी विनय देवांगन से परिचय है। बुधवार की शाम विनय मितानिन के घर बैग लेकर पहुंचा था और उसने कहा था कि वह बैग अभी कुछ समय के लिए यहां रख रहा है और बाद में ले जाएगा। इसके बाद वह वहां से चला गया। मितानिन को इस पर शक हुआ तो उसने वार्ड पार्षद अश्वनी यादव को सूचना दी।
सूचना मिलने पर अश्वनी यादव रात में मितानिन के घर पहुंचे और सुबह आने की बात कहकर वहां से रवाना हो गए। बुधवार की सुबह 8 बजे वार्ड पार्षद स्थानीय रहवासियों के साथ मौके पर पहुंचे और बैग खोलकर जांच की। जांच के दौरान उसमें एयर गन और देसी बम बनाने का सामान मिला। इसके बाद पार्षद ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर नॉर्थ जोन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
मामले की जांच पुलिस अधिकारी कर रहे हैं। पुलिस अब विनय देवांगन से पूछताछ की तैयारी कर रही है। वहीं मौके पर पहुंचे बम स्क्वॉड ने संदिग्ध सामग्री की जांच की। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story