छत्तीसगढ़

चंदखुरी में एक हफ्ते के भीतर भगवान राम की नई मूर्ति लगेगी, मंत्री ने दी जानकारी

Nil dhankar
14 Dec 2025 1:42 PM IST
चंदखुरी में एक हफ्ते के भीतर भगवान राम की नई मूर्ति लगेगी, मंत्री ने दी जानकारी
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज विशेष सत्र चल रहा है। आज 14 दिसंबर से शुरू हुआ ये सत्र 17 दिसंबर 2025 तक चार दिन चलेगा। विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आयोजन नवा रायपुर में निर्मित छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन में हो रहा है। ये सत्र पूरी तरह से पेपरलेस होगा।

पहले दिन सदन में छत्तीसगढ़ विजन 2047 पर चर्चा हो रही है। वहीं पहले दिन के सत्र में प्रश्नकाल नहीं होगा। हालांकि इस चर्चा में केवल बीजेपी विधायक शामिल होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस विधायकों ने पहले दिन का सत्र का बहिष्कार किया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी विधानसभा सदन में छत्तीसगढ़ अंजोर विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर चर्चा की।

विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर चर्चा के दौरान भाजपा विधायक अजय चंद्राकार ने सदन में चंदखुरी स्थित राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति बदलने का मुद्दा उठाया। विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि, विधानसभा में मूर्ति बदलने की घोषणा की गई थी, लेकिन दो साल बाद भी भगवान राम की मूर्ति नहीं बदली गई। इस सवाल का जवाब देते हुए संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि, चंदखुरी में एक हफ्ते के भीतर भगवान राम की नई मूर्ति लगेगी।

Next Story