छत्तीसगढ़
25 वर्षों में खाद्य सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय
Shantanu Roy
2 Nov 2025 10:53 PM IST

x
छग
सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष 2025 में प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने अपने उत्कृष्ट कार्यों से नई मिसाल कायम की है। बीते 25 वर्षों में विभाग ने न सिर्फ किसानों की आय बढ़ाने में योगदान दिया, बल्कि गरीबों, विशेषकर महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाने में भी अग्रणी भूमिका निभाई है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, धान खरीदी अभियान और फोर्टीफाइड राशन वितरण के जरिए खाद्य सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण को नए स्तर पर पहुंचाया गया है।
106528 महिलाओं को मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन
जिले में गरीब महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना किसी वरदान से कम नहीं रही। वर्ष 2025 तक यहां कुल 1 लाख 6 हजार 528 महिलाओं को उज्ज्वला गैस कनेक्शन का लाभ प्रदान किया गया। इन गैस कनेक्शनों से ग्रामीण क्षेत्रों में रसोईघर धुआं मुक्त बने हैं और महिलाओं को लकड़ी या गोबर के ईंधन से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिली है। महिलाओं ने बताया कि गैस सुविधा मिलने से न केवल स्वास्थ्य सुधरा है बल्कि समय और श्रम की भी बचत हो रही है। उज्ज्वला योजना ने नारी सशक्तिकरण को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।
465671 मीट्रिक टन धान की खरीदी — किसानों के चेहरे पर मुस्कान
खाद्य विभाग ने इस वर्ष खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में किसानों से 465671.32 मीट्रिक टन धान की खरीदी की है। यह खरीदी 65 समितियों और 86 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से की गई, जिसमें 84,559 किसानों ने अपनी उपज बेची। इससे जिले के किसानों को न केवल उचित मूल्य मिला, बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हुई। समय पर भुगतान और पारदर्शी प्रक्रिया से किसान वर्ग में विभाग के प्रति भरोसा और बढ़ा है। धान खरीदी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गति आई है, जिससे कृषि आधारित रोजगार में भी वृद्धि हुई है।
फोर्टीफाइड चावल से कुपोषण पर काबू
खाद्य विभाग ने जिले में पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (PDS) के तहत फोर्टीफाइड चावल वितरण शुरू किया है। वर्ष 2025 में 2,22,476 राशन कार्डधारक परिवारों के 6,74,497 सदस्यों को हर माह यह पोषक खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पहल से कुपोषण और एनीमिया की दर में कमी दर्ज की गई है, खासकर महिलाओं और बच्चों में स्वास्थ्य सुधार के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।
राज्य स्थापना के 25 वर्ष: उपलब्धियों का प्रतीक
छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की यह उपलब्धि राज्य की प्रगति की झलक दिखाती है। उज्ज्वला योजना, धान खरीदी और फोर्टीफाइड राशन वितरण ने संयुक्त रूप से गरीब, किसान और महिला वर्ग के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का कार्य किया है। राज्य सरकार और खाद्य विभाग के निरंतर प्रयासों से छत्तीसगढ़ आज खाद्य सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और किसान कल्याण के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार हो गया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





