छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर में एक नक्सली ढेर, घंटो तक हुआ एनकाउंटर

Nil dhankar
8 July 2022 5:10 PM IST
छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर में एक नक्सली ढेर, घंटो तक हुआ एनकाउंटर
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ से लगे ओडिशा बार्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच शुक्रवार को करीब साढ़े 5 घंटे से मुठभेड़ जारी है। इस दौरान एक नक्सली के मारे जाने की खबर है। हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मुठभड़े को देखते हुए छत्तीसगढ़ में भी अलर्ट कर दिया गया है। वहीं गरियाबंद से बैकअप फोर्स भेजी गई है। बताया जा रहा है कि दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।

जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के बोडेन से CRPF जवान शुक्रवार सुबह सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान सुबह करीब 11 बजे नुवापाड़ा-गरियाबंद जिले से लगे मटाल और डड़ईपानी के जंगलों में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस पर जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि वहां बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसके बाद छत्तीसगढ़ से भी बैकअप फोर्स को रवाना किया गया है।

Next Story