छत्तीसगढ़

एक नक्सली ढेर, जंगल में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़

jantaserishta.com
11 March 2024 2:23 PM IST
एक नक्सली ढेर, जंगल में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़
x

सांकेतिक तस्वीर

छत्तीसगढ़.
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ आ रही है। यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। यह मुठबभेड़ अभी भी जारी है। पुलिस जवानों और नक्सलियों के बीच हो रही मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की खबर है।
मिली जानकारी के अनुसार, बीजापुर के पिड़िया के जंगलों में सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने अचानक फायरिंग कर दी। हमले का जवाब देते हुए जवानों ने भी फायरिंग की। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में एक नक्सली को जवानों ने मार गिराया है। वहीं नक्सली के मारे जानें की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, नक्सलियों ने सोमवार सुबह ही एक शख्स की हत्या कर उसके शव को सड़क पर फेंक दिया था। इस बारें में जानकारी देते हुए एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया था कि मामला कुटरू थाना क्षेत्र का हैं। कुटरू क्षेत्र के पेटा गांव के रहने वाले एक शख्स की लाश पाता कुटरु के पास सड़क पर बरामद गई हैं। पुलिस के मुताबिक़ नक्सलियों ने मृतक का दो दिन पहले अपहरण कर लिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story