छत्तीसगढ़

एक नक्सली गिरफ्तार...CRPF पार्टी पर किया था हमला

Admin2
18 Feb 2021 7:57 AM GMT
एक नक्सली गिरफ्तार...CRPF पार्टी पर किया था हमला
x

छत्तीसगढ़। बीजापुर जिले में पुलिस पार्टी पर हमला करने की घटना में शामिल 1 जन मिलिशिया सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिले में माओवादियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 17 फरवरी को थाना कोतवाली एवं केरिपु 85,153 की संयुक्त टीम चेरपाल, पदेडा, संतोषपुर की ओर निकली थी। सर्चिंग अभियान के दौरान संयुक्त पार्टी ने पदेड़ा-चेरपाल के जंगलों से जन मिलिशया सदस्य राजू माड़वी उम्र 32 वर्ष निवासी पदेड़ा हिरोलीपारा थाना बीजापुर को पकड़ा है। पकड़ा गया माओवादी थाना बीजापुर अन्तर्गत 12 जून 2007 को पोंजेर नाला के पास पुलिस पार्टी पर हमला करने, पेदाकोरमा की पहाड़ियों में पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने के अलावा 30 जुलाई 2007 को चेरपाल मशीनरी कैम्प पर फायरिंग करने की घटना में शामिल रहा है। पकड़े गए माओवादी के विरूद्ध बीजापुर थाना में 3 स्थाई वारंट भी लंबित है। कार्रवाई कर नक्सली को न्यायालय में पेश किया गया।



Next Story