छत्तीसगढ़
'मां का जाना अपूरणीय क्षति...': शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर भावुक हुए CM विष्णु देव साय, दी श्रद्धांजलि
Shubhra Nandy
30 Oct 2026 12:17 PM IST

x
रायपुर : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी काशी बाई के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट साझा कर केंद्रीय मंत्री और उनके परिवार के प्रति अपनी भावुक संवेदनाएं प्रकट कीं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने शोक संदेश में लिखा, 'समाचार अत्यंत दुःखद है। मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन का सबसे बड़ा संबल होता है। उनका जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। दुःख की इस घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ शिवराज जी एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।'
दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए सीएम साय ने आगे लिखा, 'बाबा महाकाल दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!' उल्लेखनीय है कि माताजी के निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक जगत और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों और गणमान्य नागरिकों द्वारा शोक संवेदनाएँ व्यक्त की जा रही हैं।
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी की पूज्य माताजी श्रीमती काशी बाई जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। माँ का स्नेह और आशीर्वाद जीवन का सबसे बड़ा संबल होता है। उनका जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। दुःख की इस घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ शिवराज जी एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। बाबा महाकाल दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) October 30, 2026
Next Story





