छत्तीसगढ़

पत्नी की सड़क हादसे में मौत के एक महीने बाद पति भी मृत मिला, दो बच्चों ने खोए माता-पिता

jantaserishta.com
12 Nov 2026 5:28 PM IST
पत्नी की सड़क हादसे में मौत के एक महीने बाद पति भी मृत मिला, दो बच्चों ने खोए माता-पिता
x
छत्तीसगढ़.
सूरजपुर: जिले के चांदनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुबेरपुर में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में 33 केवी हाईटेंशन बिजली टावर पर फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान 32 वर्षीय संजय जायसवाल के रूप में हुई है। हैरानी की बात यह है कि युवक का शव उसके घर से महज 20 मीटर की दूरी पर स्थित टावर पर लटका देखा गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।
इस घटना का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि महज एक महीने पहले ही मृतक की पत्नी की सड़क हादसे में मौत हुई थी। जानकारी के अनुसार, करीब एक माह पूर्व संजय जायसवाल की पत्नी अस्पताल से घर लौट रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से उनकी जान चली गई थी। पत्नी के जाने का गम परिवार अभी भुला भी नहीं पाया था कि अब संजय की इस तरह हुई मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया है। माता-पिता दोनों का साया सिर से उठ जाने के कारण अब उनके दो मासूम बच्चे पूरी तरह अनाथ हो गए हैं।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि संजय ने पत्नी के वियोग में यह आत्मघाती कदम उठाया है या उनकी मौत के पीछे कोई अन्य वजह है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चांदनी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story