छत्तीसगढ़

धमतरी शहर में तलवार लहराते बदमाश गिरफ्तार

Nil dhankar
20 Dec 2024 4:56 PM IST
धमतरी शहर में तलवार लहराते बदमाश गिरफ्तार
x

धमतरी। शहर में तलवार लहराते बदमाश गिरफ्तार हो गया है। थाना सिटी कोतवाली पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था की ईतवारी बाजार के पास मुखबिर से सुचना प्राप्त हुआ की राजवीर सिंग मेहरा उर्फ गिन्नी अपने हाथ में एक धारदार हथियार को लहराते हुये आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा की सुचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस टीम मुखबिर के बताये नयापारा वार्ड,शीतला मंदिर के पास पहुंचकर देखे तो राजवीर सिंग मेहरा उर्फ गिन्नी धारदार हथियार तलवार को अपने हाथ लेकर आम जगह पर लहरा रहा था जिसे देखकर आने जाने वाले लोगो में भय व्याप्त था।

उक्त व्यक्ति को गवाहों के समक्ष घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम राजवीर सिंग मेहरा उर्फ गिन्नी पिता सुखबीर सिंग उम्र 19 साल साकिन रिसाई पारा जमात खाना के पास धमतरी का रहने वाला बताया। आरोपी के कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से गवाहों के समक्ष विधिवत गिरफतार कर आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में अप.क्र.483/24 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर,आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस द्वारा शहर में ऐसे घटनाओं को रोकने के लिये ऐसे असमाजिक तत्वों एवं बदमाशों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

आरोपी का नाम

राजवीर सिंग मेहरा उर्फ गिन्नी पिता सुखबीर सिंग मेहरा उम्र 19 वर्ष सा० रिसाईपारा जमातखाना के पास धमतरी ,थाना सिटी कोतवाली धमतरी,जिला धमतरी (छ.ग.)

Next Story