छत्तीसगढ़

नाबालिग युवती का अपहरण कर हरियाणा भिजवाया, कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
25 Aug 2021 10:19 PM IST
नाबालिग युवती का अपहरण कर हरियाणा भिजवाया, कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार
x
बड़ी खबर

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पत्थलगांव। नाबालिग का अपहरण कर हरियाणा ले जाकर झाडू़-पोछा का काम में लगवाने वाली आरोपी महिला को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत 45 वर्षीय महिला 21 अक्टूबर 2020 को थाना जशपुर उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

इसकी नाबालिग लडक़ी (14 वर्ष 2 माह) को ललकी बाई निवासी डुमरटोली थाना जारी (झारखंड) एवं एक अन्य आरोपी द्वारा 15 जून 2016 को बहला-फुसलाकर भगा कर काम करने हेतु ले जाया गया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान सायबर सेल एवं मुखबिर की सूचना पर अपहृत नाबालिग बालिका को 21 अगस्त को बरामद कर अपहृता का कथन कराकर सी.डब्ल्यू.सी. जशपुर से काउंसलिंग कराया गया। प्रकरण में पीडि़ता नाबालिग लडक़ी के कथन के आधार पर आरोपीगणों का पता-तलाश किया जा रहा था।
मुखबिर से आरोपी लल्की बाई के संबंध में सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा तत्काल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जो अपराध घटित करना स्वीकार करते हुये बताई कि उसका मायका जशपुर क्षेत्रांतर्गत है, आरोपी पूर्व में भी हरियाणा काम करने गई थी।
उसी दौरान उसका झारखंड की एक महिला से जान परिचय हुआ तथा उसके कहने पर गांव में वापस आकर नाबालिग लडक़ी एवं अन्य 4 व्यक्तियों को हरियाणा में अच्छा काम दिलाने का बात कहकर जशपुर से रांची तक बस में ले गई।
रांची में झारखंड राज्य निवासी उक्त महिला का पुत्र उन्हें लेने आया था, जो वे सभी को अपने साथ ले जाकर 4 युवकों को एक फैक्ट्री में काम पर लगा दी तथा नाबालिग लडक़ी को झाडू-पोछा का कार्य करने हेतु एक घर में लगा दी। आरोपी लल्की बाई (28) डुमरटोली झारखंड के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से 24 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story