छत्तीसगढ़
नवापारा कला में सामूहिक श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
Shantanu Roy
10 July 2026 10:37 PM IST

x
छग
Surajpur. सूरजपुर। कलेक्टर रेना जमील के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले के मार्गदर्शन में आज जनपद पंचायत प्रेमनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत नवापारा कला में सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम के तालाब एवं बाजार परिसर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा ग्रामीणों ने सामूहिक श्रमदान कर साफ-सफाई की। श्रमदान के माध्यम से स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया तथा ग्रामीणों से अपने आसपास नियमित स्वच्छता बनाए रखने और सार्वजनिक स्थलों पर कचरा नहीं फैलाने की अपील की गई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई तथा अपने गांव को स्वच्छ, सुंदर एवं साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए सामूहिक सहभागिता का संकल्प कराया गया। इस दौरान जनपद सीईओ, सरपंच, सचिव, स्वेच्छग्रही सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





