छत्तीसगढ़

पटरी में चल रहा था मानसिक रोगी, मालगाड़ी के लोको पायलट ने दबाया ब्रेक, बची जान

Nilmani Pal
22 May 2026 3:26 PM IST
पटरी में चल रहा था मानसिक रोगी, मालगाड़ी के लोको पायलट ने दबाया ब्रेक, बची जान
x
छग

बस्तर। जिले के परपा थाना क्षेत्र के ग्राम कुमार मारेंगा में आज सुबह एक मालगाड़ी चालक ने पटरी में युवक को आता देख ब्रेक लगा दिया। लेकिन इसके बाद भी युवक ट्रेन से टकरा गया। इस हादसे में युवक को चोट आई। उसे मेकाज में भर्ती किया गया है।

परपा थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम सरगीपाल के जुनापारा में रहने वाला नीलकंठ बघेल विगत 2 वर्षों से मानसिक रूप से बीमार है। जिसका परिजनों के द्वारा उपचार कराया जा रहा है। रोजाना की तरह आज सुबह भी नीलकंठ बिना परिजनों को बताए घर से निकल गया। युवक चलते-चलते पटरी पर आ गया और सामने से आ रही मालगाड़ी को देखने के बाद भी नहीं हटा। ट्रेन चालक ने जब युवक को सामने से आता देखा तो उसे हटने के लिए कई बार इशारा करने के साथ ही आवाज भी लगाई। लेकिन युवक को पटरी से हटता नहीं देख कर हड़बड़ी में ब्रेक मार दिया। उसके बाद भी नीलकंठ ट्रेन से जा टकराया।

इस हादसे में युवक को चोट लगी। घायल को आसपास के लोगों ने बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती कराया है। जहाँ उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।


Next Story