छत्तीसगढ़

चंद सेकंड का फासला और बच गई कई जानें…CG में बेकाबू कार का खौफनाक VIDEO

jantaserishta.com
17 Nov 2026 4:14 PM IST
चंद सेकंड का फासला और बच गई कई जानें…CG में बेकाबू कार का खौफनाक VIDEO
x
देखें वीडियो.
जशपुर: जिले के पत्थलगांव में तेज रफ्तार और अनियंत्रित अर्टिगा कार ने जमकर उत्पात मचाया। कार ने एक के बाद एक कई वाहनों को जोरदार टक्कर मारी। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि कई लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पालीडीह स्थित जिंदल बजाज शोरूम के पास की है। अर्टिगा कार में चार युवक सवार थे और सभी नशे की हालत में थे। तेज रफ्तार कार ने शोरूम के पास खड़े कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान शोरूम के कई कर्मचारी भी हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार सवार एक युवक को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य युवकों की तलाश की जा रही है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story