छत्तीसगढ़
विश्व पर्यावरण दिवस पर सरगुजा वनमण्डल में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Shantanu Roy
5 Jun 2026 11:30 PM IST

x
छग
Ambikapur. अंबिकापुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सरगुजा वनमण्डल द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से सरगुजा वनमण्डल अंतर्गत समस्त परिक्षेत्रों में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समस्त परिक्षेत्रों में जैव विविधता प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों, संयुक्त वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, वन अधिकारियों- कर्मचारियों तथा स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता रही। सभी के सहयोग से विभिन्न स्थलों पर पौधरोपण कार्य किया गया।
मुख्य वन संरक्षक सरगुजा वनवृत्त दिलराज प्रभाकर ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने की सतत प्रक्रिया है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी निभाने अपील किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन एवं प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सभी को अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल व्यवहार अपनाने का संदेश दिया गया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





