छत्तीसगढ़

वन बाइट होटल में लगी भीषण आग, दमकलकर्मियों ने बुझाई आग

Shantanu Roy
23 April 2024 6:40 PM GMT
वन बाइट होटल में लगी भीषण आग, दमकलकर्मियों ने बुझाई आग
x
छग
सूरजपुर। सूरजपुर जिले में मंगलवार को नेशनल हाईवे- 43 पर स्थित होटल वन बाइट में आग लग गई। घटना सुबह साढ़े 5 बजे हुई। आग और धुआं देखकर लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। समय पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे- 43 पर स्थित होटल वन बाइट के मालिक लोकेश शिवहरे हैं। वे रात में होटल बंद कर घर चले गए थे। उन्हें मंगलवार सुबह आग लगने की सूचना मिली। वे तत्काल मौके पर पहुंचे।

इस बीच लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड को भी घटना की जानकारी दे दी थी। वन बाइट होटल के आसपास कई दुकानें और गाड़ी का शोरूम भी है। इसमें भी आग लगने की आशंका थी, लेकिन समय पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल आग पर काबू पाया। घटना में किसी भी तरह की जनहानि की खबर नहीं है। हालांकि कुछ सामान जलकर खाक हो गया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है।
Next Story