
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। शहर के पॉश इलाके विकास नगर 27 खोली में सोमवार रात एक रिहायशी मकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। हालांकि समय रहते परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार जिस मकान में आग लगी वहां एक ई-रिक्शा चालक का परिवार किराए पर रहता था। परिवार में लगभग 6 से 8 सदस्य शामिल हैं। आग लगने के बाद घर के अंदर रखा पूरा घरेलू सामान, जिसमें बिस्तर, पलंग, कपड़े और अन्य जरूरी वस्तुएं शामिल थीं, जलकर राख हो गया। इस घटना के बाद परिवार के सामने रहने और दैनिक जरूरतों का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोपहर से ही इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित थी।
शाम के समय घर में महिलाओं द्वारा पूजा के दौरान दीपक जलाया गया था। इसके बाद सभी लोग घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक घर के अंदर से धुआं उठता देखा गया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि जलते हुए दीपक से आग लगी और धीरे-धीरे पूरे घर में फैल गई। आग की लपटें बढ़ते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय निवासियों ने सूझबूझ दिखाते हुए घर के अंदर रखे दो गैस सिलेंडरों को बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा विस्फोट और गंभीर दुर्घटना टल गई।
घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और सिविल लाइन पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की देरी पर नाराजगी जताई और कहा कि फायर स्टेशन पास में होने के बावजूद दमकल वाहन लगभग 45 मिनट बाद मौके पर पहुंचा। बाद में दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस और प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है। प्रारंभिक स्तर पर शॉर्ट सर्किट और दीपक से आग लगने की संभावना दोनों पर जांच केंद्रित है। आग से पूरी संपत्ति जलने के बाद परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।
Tagsबिलासपुर आगविकास नगर 27 खोली आगघर में आग बिलासपुरफायर ब्रिगेड देरीई-रिक्शा चालक परिवारघरेलू सामान जलकर खाकबिलासपुर हादसाछत्तीसगढ़ न्यूजBilaspur fireVikas Nagar 27 opened firehouse on fire Bilaspurfire brigade delayede-rickshaw driver familyhousehold items burnt to ashesBilaspur accidentChhattisgarh news
Next Story





