छत्तीसगढ़

रायपुर में मैनेजर की नौकरी करने वाले शख्स ने की खुदकुशी

Nil dhankar
26 Feb 2024 10:08 AM IST
रायपुर में मैनेजर की नौकरी करने वाले शख्स ने की खुदकुशी
x

रायपुर/भोपाल। पीपुल्स NGO (रायपुर) के स्टेट प्रोग्राम मैनेजर ने भोपाल में दूसरी पत्नी से झगड़े के बाद सुसाइड कर लिया। उन्होंने शनिवार देर रात 1 बजे खुद को फ्लैट में बंद कर आग लगा ली थी। इसका खुलासा दूसरी पत्नी से पूछताछ के बाद हुआ। दोनों ने 14 फरवरी को लव मैरिज की थी।

पुलिस के मुताबिक, एस प्रदीप नायर की पहली पत्नी डेढ़ साल पहले तक साथ रही थीं। संतान नहीं होने की वजह से नायर ने दूसरी शादी निहारिका से की। निहारिका भी भोपाल में बचपन NGO में काम करती हैं। संतान नहीं होने पर प्रदीप निहारिका से भी तलाक का मन बना रहे थे। शनिवार शाम को बिना बताए प्रदीप रायपुर से भोपाल आए। निहारिका रात 12.10 बजे फ्लैट पर पहुंची। इस बात पर दोनों में झगड़ा हुआ। प्रदीप ने फ्लैट में खुद को बंद कर आग लगा ली। प्रदीप मूल रूप से केरल के रहने वाले थे।

Next Story