छत्तीसगढ़

चलती ट्रेन से उतर रहा था, पटरी के नीचे गया, जान बचाने दौड़े रेलवे स्टेशन में मौजूद यात्री

Nil dhankar
29 Oct 2025 12:01 PM IST
चलती ट्रेन से उतर रहा था, पटरी के नीचे गया, जान बचाने दौड़े रेलवे स्टेशन में मौजूद यात्री
x
पढ़े पूरी खबर

तेलंगाना। काचीगुडा रेलवे स्टेशन पर एक युवक की जान उस वक्त खतरे में पड़ गई जब वह चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रहा था. काचीगुड़ा रेलवे स्टेशन पर बीते मंगलवार एक भयंकर हादसा होते- होते बचा. यहां खुल चुकी ट्रेन से उतरने की कोशिश में एक युवक प्लेटफॉर्म पर गिरा. वह उतरते हुए लड़खड़ाया. अगर वहां मौजूद रेलवे का स्टाफ उसकी मदद के लिए न दौड़ता तो वह पहिए और पटरी के बीच आ जाता और हादसा बड़ा हो जाता.

काचीगुडा रेलवे स्टेशन पर, मणिदीप नाम का एक युवक गलती से गलत ट्रेन में चढ़ गया और जब तक उसे इस बात का एहसास हुआ तब तक ट्रेन खुल गई. ऐसे में नीचे उतरने की कोशिश में वह फिसलकर ट्रेन के नीचे जाने ही वाला था कि उसे खींच लिया गया. सतर्क सह-यात्री और रेलवे कर्मचारी तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़े और मणिदीप को एक बड़ी दुर्घटना से बचा लिया.

बता दें कि रेलवे स्टेशन पर लापरवाही के चलते होने वाला ये कोई पहला हादसा नहीं है.बल्कि आए दिन ओवर कॉन्फिडेंस में युवाओं से चलती ट्रेन से उतर कर जान जोखिम में डालने की बेवकूफी करते देखा जाता है. कई मामलों में मौके पर मौजूद आरपीएफ स्टाफ ने ऐसे लोगों की जान बचाई तो कई बार आम लोगों ने.


Next Story