छत्तीसगढ़
सरकारी अस्पताल का डॉक्टर बताकर ठगी, टिकट लेकर पहुंचा तो खुला राज
jantaserishta.com
6 Sept 2026 11:54 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: राजधानी के एक ट्रेवल एजेंट से डॉक्टर बनकर 51 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई। ठग ने खुद को सरकारी अस्पताल का डॉक्टर बताते हुए अपना नाम, पद, पासपोर्ट नंबर समेत पहचान से जुड़ी पूरी जानकारी दी। उसने एजेंट से चेन्नई से बैंकॉक की एयर टिकट बुक कराई और कहा कि टिकट लेकर अस्पताल आएं, वहीं कैश में भुगतान कर देगा।
एजेंट को भरोसा हो गया और उसने टिकट बुक कर दी। टिकट लेकर एजेंट अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि उस नाम का कोई डॉक्टर वहां है ही नहीं। ठग का मोबाइल भी बंद हो चुका था। इसके बाद एजेंट ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस की मदद से एजेंट ने ठग से 40 हजार रुपए वापस ले लिए।
इसी तरह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर दो अन्य कारोबारियों से भी 30 और 41 हजार रुपए की ठगी हुई है। ट्रेवल एजेंट एचएस सिंह ने बताया कि पिछले माह उनके पास रायपुर के सरकारी अस्पताल से फोन आया था। कॉल करने वाले ने खुद को डॉक्टर बताया और कहा कि उसे चेन्नई से बैंकॉक जाना है। उसने फ्लाइट की जानकारी भी दी। एजेंट ने बताया कि टिकट 51 हजार रुपए की है। ठग ने कहा कि उसके साथी डॉक्टर भी इसी फ्लाइट से जा रहे हैं, इसलिए इसी फ्लाइट की टिकट चाहिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





