छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नकली और अवमानक दवाओं का बड़ा खुलासा, FDA ने किया जब्त और अलर्ट जारी

Shantanu Roy
18 Dec 2025 12:03 AM IST
छत्तीसगढ़ में नकली और अवमानक दवाओं का बड़ा खुलासा, FDA ने किया जब्त और अलर्ट जारी
x
जनता से रिश्ता की खबर का असर
जनता से रिश्ता की खबर का असर, लगातार हमने नकली दवाओं की खेप तस्करी की ख़बरें प्रकाशित की थी हमारे खबर की पुष्टि हुई

जनता से रिश्ता की लगातार रिपोर्टिंग का असर, नकली दवाओं की तस्करी पर प्रशासन हरकत में आया

अब रजबंधा मैदान, मेडिकल कॉम्प्लेक्स में भी अवैध दवाओं के तस्करी का जल्द होगा बड़ा खुलासा

देवेंद्र नगर, मेडिकल कॉम्प्लेक्स में लगातार नकली दवाओं की तस्करी की खबरें सामने आईं

दवाओं के नकली होने की आशंका के कारण FDA ने तत्काल कार्रवाई की

FDA ने पूरे राज्य के जिलों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए

FDA ने सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए हर संभावित जोखिम को रोकने का लक्ष्य रखा

Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ में नकली और अवमानक दवाओं के खिलाफ खाद्य-औषधि प्रशासन (FDA) ने कड़े कदम उठाए हैं। विभाग ने संदिग्ध परिस्थितियों में परिवहन हो रही दवाओं की खेप जब्त कर जाँच की, जिसमें तीनों दवाएं अवमानक और नकली पाई गईं। इस कार्रवाई के बाद पूरे राज्य में सख्त अलर्ट जारी कर दिया गया है। सूचना मिली थी कि नागपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट, गोगांव (रायपुर) में इंदौर से भेजी गई दवाओं की एक खेप को लेने कोई नहीं पहुंच रहा है और उसके नकली होने की आशंका है। इसे गंभीरता से लेते हुए FDA ने औषधि-प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के तहत निरीक्षण दल गठित किया।
निरीक्षण के दौरान जब परिवहन दस्तावेज (बिल्टी) और दवाओं की जाँच की गई, तो बड़ा खुलासा हुआ। बिल में जिन दवाओं का उल्लेख था, वे पैकेट में मौजूद ही नहीं थीं। इसके बजाय वहां तीन अन्य प्रकार की दवाएं पाई गईं। मौके पर ही सभी दवाओं के नमूने चार-चार भागों में लेकर शेष मात्रा जब्त कर ली गई और नमूनों को राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी (रायपुर) भेजा गया।
जांच रिपोर्ट में दवाएं नकली और अवमानक
16 दिसंबर 2025 को प्राप्त जांच रिपोर्ट में तीनों दवाएं अवमानक और नकली पाई गईं। ये दवाएं हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित मेसर्स जी बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स जी.सी. हेल्थ केयर, और चेन्नई की मेसर्स लार ऑक्स फार्मास्युटिकल्स के नाम से निर्मित बताई जा रही थीं। इस खुलासे के बाद FDA ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया और सभी जिलों के औषधि नियंत्रकों को सघन जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। अवमानक दवाओं के परिवहन और बाजार में संभावित उपलब्धता को लेकर विभाग ने सख्त निगरानी और अनुशासनात्मक कार्रवाई का ऐलान किया।
जनता और दवा विक्रेताओं से अपील
FDA ने आम नागरिकों, दवा विक्रेताओं और परिवहन एजेंसियों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध दवा या अनियमित गतिविधि की जानकारी तुरंत हेल्पलाइन नंबर 9340597097 पर दें। साथ ही विभाग ने जोर देकर कहा कि केवल लाइसेंस प्राप्त और विश्वसनीय स्रोतों से ही दवाओं की खरीद-फरोख्त करें।
खाद्य-औषधि प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य में सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और प्रमाणिक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विभाग की कार्रवाई का उद्देश्य जनता को नकली और हानिकारक दवाओं से बचाना और चिकित्सा सुरक्षा को मजबूत बनाना है।
संबंधित अधिकारियों ने कहा कि इस मामले की गहन जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार और FDA ने सुनिश्चित किया है कि भविष्य में नकली दवाओं के परिवहन और बिक्री पर सतत निगरानी रखी जाएगी। विशेषज्ञों का कहना है कि अवमानक और नकली दवाओं का सेवन गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकता है। ऐसे दवाओं से जीवन के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता है, इसलिए केवल प्रमाणित दवाओं का उपयोग करना बेहद जरूरी है।
FDA की इस कार्रवाई से यह संदेश गया कि छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य सुरक्षा और चिकित्सा गुणवत्ता के मामले में संवेदनशील है और जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। विभाग ने भविष्य में ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए नियमित निरीक्षण और सघन जांच की योजना बनाई है।
Tagsछत्तीसगढ़नकली दवाएंअवमानक दवाएंFDAरायपुरजब्तीअलर्टऔषधि परीक्षणस्वास्थ्य सुरक्षादवा विक्रेताहेल्पलाइन 9340597097औषधि निरीक्षणCDSCOगुणवत्ता नियंत्रणदवा सुरक्षा अभियानChhattisgarhFake MedicinesSubstandard MedicinesRaipurSeizureAlertDrug TestingHealth SafetyChemistHelpline 9340597097Drug InspectionQuality ControlDrug Safety Campaignछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story
null