छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए बड़ा मौका, 12 नवंबर को रायपुर में FTA कार्यशाला

Shubhra Nandy
10 Nov 2026 6:57 AM IST
छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए बड़ा मौका, 12 नवंबर को रायपुर में FTA कार्यशाला
x
रायपुर : छत्तीसगढ़ के वर्तमान एवं संभावित निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उपलब्ध व्यापारिक अवसरों की जानकारी देने के उद्देश्य से 12 नवंबर 2026 को राजधानी रायपुर में एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। भारत सरकार के वाणिज्य विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) के अंतर्गत मिलने वाले लाभों और निर्यात की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। कार्यशाला का आयोजन 12 नवंबर को सुबह 10:30 बजे से होटल बेबीलोन इंटरनेशनल, वीआईपी रोड, रायपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम का विषय 'मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठाने (Leveraging Free Trade Agreement -FTAs)' रखा गया है।
निर्यातकों को मिलेंगे अंतरराष्ट्रीय व्यापार के अवसरों की जानकारी
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के वर्तमान एवं संभावित निर्यातकों को भारत के विभिन्न मुक्त व्यापार समझौतों के अंतर्गत उपलब्ध व्यापारिक अवसरों से अवगत कराना है। इसके साथ ही निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी निर्यात संभावनाओं का विस्तार करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
UK, ओमान, न्यूजीलैंड, UAE और ऑस्ट्रेलिया के बाजारों पर रहेगा फोकस
कार्यशाला में विशेष रूप से यूनाइटेड किंगडम (UK), ओमान, न्यूजीलैंड, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और ऑस्ट्रेलिया जैसे उच्च संभावनाओं वाले अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उपलब्ध एवं उभरते व्यापारिक अवसरों की जानकारी दी जाएगी। भारत द्वारा विभिन्न देशों के साथ किए गए मुक्त व्यापार समझौतों के अंतर्गत भारतीय उत्पादों को कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में शून्य अथवा रियायती आयात शुल्क का लाभ प्राप्त हो सकता है। कार्यशाला में निर्यातकों को इन व्यापारिक अवसरों और समझौतों से मिलने वाले संभावित लाभों के बारे में अवगत कराया जाएगा।
क्षेत्र-विशिष्ट सत्रों में होगी व्यावहारिक चर्चा
कार्यशाला के दौरान क्षेत्र-विशिष्ट विशेष सत्र (Sector-Specific Breakout Sessions) आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में विभिन्न क्षेत्रों के निर्यात अवसरों, संभावित निर्यात उत्पादों, उत्पत्ति के नियमों, गैर-शुल्क बाधाओं और मुक्त व्यापार समझौतों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण व्यापारिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इन सत्रों का उद्देश्य निर्यातकों को व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे मुक्त व्यापार समझौतों के अंतर्गत उपलब्ध लाभों का प्रभावी ढंग से उपयोग कर सकें।
वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति अपेक्षित
कार्यक्रम में भारत सरकार के वाणिज्य विभाग, भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) तथा छत्तीसगढ़ शासन के वरिष्ठ अधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति अपेक्षित है। राज्य स्तरीय कार्यशाला के माध्यम से छत्तीसगढ़ के निर्यातकों को मुक्त व्यापार समझौतों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नि
Next Story