छत्तीसगढ़

बड़ी वारदात होने वाली थी गुढ़ियारी, खमतराई और रामनगर एरिया में, हथियार के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार

Nil dhankar
10 March 2026 4:05 PM IST
बड़ी वारदात होने वाली थी गुढ़ियारी, खमतराई और रामनगर एरिया में, हथियार के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार
x

रायपुर। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर द्वारा नॉर्थ जोन के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध रूप से धारदार हथियार रखने एवं घुमने वालों के संबंध में जानकारी एकत्र कर तस्दीक किया जाकर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाने के साथ ही पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

जिसके मद्देनजर गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत भारत माता चौक के पास हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते व डराते धमकाते *आरोपी भानूप्रताप महिलांग पिता द्वारिका प्रसाद महिलांग उम्र 19 साल निवासी गोगांव पुरानी बस्ती, डांडे थाना गुढ़ियारी रायपुर* को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से 01 नग धारदार चाकू जप्त* कर उसके विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमंाक 107/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

इसी प्रकार चौकी रामनगर पुलिस की टीम द्वारा चौकी रामनगर क्षेत्रांतर्गत कर्मा चौक के पास धारदार चाकू के साथ *आरोपी मनीष उर्फ मोहन साहू पिता स्व. गंगाराम साहू उम्र 22 साल निवासी रामनगर कर्मा चौक चौकी रामनगर थाना गुढ़ियारी रायपुर* को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से 01 नग धारदार चाकू जप्त* कर उसके विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमंाक 108/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

इसी के साथ खमतराई पुलिस की टीम द्वारा थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी के पास हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते व डराते धमकाते *आरोपी महेन्द्र टांडी पिता ललित टांडी उम्र 19 साल निवासी जागृति नगर आरवीएस कॉलोनी थाना खमतराई रायपुर* को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से 01 नग धारदार चाकू जप्त* कर उसके विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमंाक 159/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

Next Story