छत्तीसगढ़

निकाय चुनाव से पहले रिसाली को बड़ी सौगात, CM साय ने 68 करोड़ के कामों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

jantaserishta.com
24 Nov 2026 5:07 PM IST
निकाय चुनाव से पहले रिसाली को बड़ी सौगात, CM साय ने 68 करोड़ के कामों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
x
दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नगरीय चुनाव का बिगुल बजने से पहले 24 नवंबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रिसाली निगम क्षेत्र में 68 करोड़ के विकास कार्यो का लोकापर्ण और भूमिपूजन किया. इस दौरान उन्होंने 137 करोड़ रुपये के अन्य विकास कार्यो की घोषणा की. निगम क्षेत्र में वृहद पेयजल योजना के तहत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, सभी वार्डो में स्ट्रीट लाइट और मुक्तिधामों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा.
दरअसल, दुर्ग जिले के दौरान मुख्यमंत्री साय आज भिलाई पहुंचे. जहां उन्होंने सेक्टर-6 स्थित गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व के अवसर पर माथा टेका और लंगर में शामिल हुए. वहीं भिलाई के कन्ट्रोल रूम में साइबर थाने के नए भवन का लोकार्पण किया. इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंन्द्र यादव, सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चन्द्राकर, विधायक रिकेश सेन, मंच पर मौजूद रहे.
कार्यक्रम में किसान मोर्चा ने हल भेंटकर मुख्यमंत्री साय का स्वागत किया. मुख्यमंत्री साय ने क्षेत्रवासियों को अलग-अलग योजनाओं के तहत प्रमाण पत्र, आवास योजना की चाबी और स्वनिधि योजना की राशि प्रदान किया.
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रिसाली नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए कोई कमी नहीं होगी. आज चार बड़ी घोषणाएं की गई हैं. 134 करोड़ की लागत से वृहद पेयजल योजना के तहत कार्य किए जाएंगे. इससे क्षेत्र की जनता को स्वच्छ पेयजल मिलेगा. वहीं नेवई और जोरातराई मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण के लिए 1 करोड़ और स्ट्रीट लाइट के लिए 2 करोड़ रुपये की घोषणा की है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story