
x
छग
Chhattisgarh छत्तीसगढ़। राज्य के बस्तर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को बड़ी सफलता मिली है। विकासखंड उसूर के ग्राम तर्रेम स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। यह क्षेत्र कभी माओवादी प्रभाव के कारण पिछड़े इलाकों में गिना जाता था, लेकिन अब यहां स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार सुधार देखा जा रहा है।
जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर स्थित इस स्वास्थ्य केंद्र में अब स्थानीय लोगों का भरोसा तेजी से बढ़ रहा है। यहां प्रतिदिन 25 से 30 मरीजों की ओपीडी सेवाएं, सुरक्षित प्रसव सुविधा और नियमित लैब जांच उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा 102 और 108 एम्बुलेंस सेवाओं का भी प्रभावी संचालन किया जा रहा है।
स्वास्थ्य केंद्र ने स्वच्छता, मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार और सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन किया है। आयुष्मान भारत योजना सहित कई स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ यहां लोगों तक पहुंच रहा है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 16 फरवरी 2026 से किए गए वर्चुअल मूल्यांकन में इस केंद्र को 88.19 प्रतिशत अंक मिले। मूल्यांकन 12 प्रमुख सेवाओं के आधार पर किया गया था।
इस उपलब्धि में स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों और कर्मचारियों का योगदान रहा, जिनमें जिला कार्यक्रम प्रबंधक, चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग स्टाफ, ब्लॉक टीम और मितानिन शामिल हैं। यह उपलब्धि बस्तर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार और ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Tagsबस्तर स्वास्थ्य सुविधातर्रेम आयुष्मान आरोग्य मंदिरNQAS प्रमाणनछत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सेवाएंउसूर विकासखंडआयुष्मान भारत योजनाग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रएम्बुलेंस सेवा 108 102बस्तर ओपीडीCG Health NewsBastar Health FacilityTarrem Ayushman Arogya MandirNQAS CertificationChhattisgarh Health ServicesUsoor BlockAyushman Bharat SchemeRural Health CentreAmbulance Service 108 102Bastar OPD
Next Story





