छत्तीसगढ़
विशाल मेगा मार्ट की लिफ्ट में बड़ा हादसा टला, डेढ़ घंटे तक फंसे रहे 8 लोग, मची अफरा-तफरी
Shantanu Roy
4 Aug 2025 12:33 AM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित विशाल मेगा मार्ट में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां शॉपिंग करने आए आठ लोग लिफ्ट में फंस गए। यह तकनीकी गड़बड़ी करीब 1 घंटे 30 मिनट तक रही, जिससे लिफ्ट के अंदर मौजूद लोगों में घबराहट और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लिफ्ट में चार महिलाएं, एक बच्चा और तीन पुरुष सवार थे, जो थर्ड फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर की ओर जा रहे थे। घटना की जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर सभी लोग सामान्य रूप से शॉपिंग कर लिफ्ट के जरिए नीचे उतर रहे थे कि तभी अचानक लिफ्ट बीच में फंस गई और उसके दरवाजे स्वत: बंद हो गए। लिफ्ट के रुकते ही अंदर मौजूद लोगों को कुछ समझ नहीं आया। पहले उन्होंने इमरजेंसी बटन दबाया, लेकिन जब बाहर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो सभी घबराने लगे।
बच्चे और महिलाएं बुरी तरह डर गईं और मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर विशाल मेगा मार्ट के कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को लिफ्ट में फंसे लोगों की जानकारी मिली। तत्काल एक तकनीकी टीम को बुलाया गया। मौके पर मौजूद टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद लिफ्ट का दरवाजा किसी तरह खोला और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि इस दौरान किसी को शारीरिक चोट नहीं आई, लेकिन लिफ्ट में बंद रहने की वजह से कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत और मानसिक घबराहट महसूस हुई। बच्चा और महिलाएं इस पूरे घटनाक्रम से काफी आहत नजर आए।
लिफ्ट में तकनीकी खराबी को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। घटना के बाद न केवल वहां मौजूद लोगों में आक्रोश देखने को मिला, बल्कि कई ग्राहकों ने विशाल मेगा मार्ट की व्यवस्था और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े किए। लोगों का कहना था कि एक व्यस्त और भीड़-भाड़ वाले शॉपिंग सेंटर में ऐसी लापरवाही किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे सकती थी। सिविल लाइन थाना पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी प्रकार की आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि अगर कोई शिकायत आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विशाल मेगा मार्ट प्रबंधन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन लिफ्ट की तकनीकी जांच और सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस घटना ने एक बार फिर से शॉपिंग मॉल्स और मल्टीस्टोरी कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर कर दिया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचारChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh hindi news todayChhattisgarh hindinews hindi news ChhattisgarhChhattisgarh hindi newsChhattisgarh samacharजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





