छत्तीसगढ़

आगजनी कर इलाके में दहशत फैला रहा था सनकी, गिरफ्तार

Nilmani Pal
27 Sept 2024 11:21 AM IST
आगजनी कर इलाके में दहशत फैला रहा था सनकी, गिरफ्तार
x
छग

राजनांदगांव rajnandgaon news। ब्राम्हण पारा में बुधवार की रात एक युवक ने जमकर तमाशा किया। पहले उसने अपने घर के फ्रिट, टीवी, पंखे तोड़ डाले। इसके बाद गद्दे में आग लगा दी। कुछ देर बाद नीचे गोडाउन में रखे पेपर डिस्पोजल को आग के हवाले कर दिया। युवक योगेश दुबे ने अंदर से लॉक कर दिया। rajnandgaon

ऊपर छत पर जाकर काफी देर तक तमाशा किया। सिलेंडर को नीचे भी फेंक दिया। नीचे गोडाउन का दरवाजा तोड़कर आसपास के लोगों ने आग बुझाई। पुलिस को बुलाया गया। युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर। chhattisgarh news

Next Story