छत्तीसगढ़

विष्णु के पाती: दूसरों की मदद के लिए आगे आए नीरज, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्र लिखकर बढ़ाया हौसला

jantaserishta.com
10 Nov 2026 6:23 PM IST
विष्णु के पाती: दूसरों की मदद के लिए आगे आए नीरज, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्र लिखकर बढ़ाया हौसला
x
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के समाजसेवी नीरज गुप्ता के सेवाभावी कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें व्यक्तिगत पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भेजे अपने स्नेहपूर्ण पत्र में जरूरतमंद मरीजों एवं उनके परिजनों की सहायता, निःशुल्क भोजन व्यवस्था तथा गौसेवा के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की है।
मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भेजे पत्र में लिखा है कि नीरज ने अपने पिता स्वर्गीय सुरेश चंद गुप्ता के उपचार के दौरान जो कठिनाइयां महसूस कीं, उन्हीं अनुभवों से उन्हें दूसरे जरूरतमंद परिवारों की मदद करने की प्रेरणा मिली।
नीरज अस्पताल में अपने परिजनों के स्वस्थ होने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए प्रतिदिन निःशुल्क भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं। इससे इलाज की चिंता में परेशान परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने कामकाज के बीच दूसरों की जरूरतों के लिए समय निकालना और उनकी परेशानी को अपनी चिंता समझना बहुत अच्छी बात है।
नीरज दूरदराज से इलाज कराने रायपुर आने वाले परिवारों के लिए निःशुल्क रहने और भोजन की व्यवस्था करने का भी प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनजान शहर में इलाज कराने पहुंचे किसी व्यक्ति को अगर ठहरने और भोजन का सहारा मिल जाए, तो वह निश्चिंत होकर अपने बीमार परिजन की देखभाल कर सकता है।
नीरज जरूरतमंद लोगों की सहायता के साथ गौसेवा से भी जुड़े हैं। वे पशुओं को पर्याप्त चारा उपलब्ध कराने और उन्हें कचरा तथा पॉलीथिन खाने से बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उनके इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि परिवार से मिले अच्छे संस्कार और युवा साथियों का सहयोग उनके सेवाकार्यों को मजबूती दे रहा है। आप मेरी शुभकामनाएं उन साथियों तक भी पहुंचाएं जो आपके साथ हाथ बंटा रहें हैं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के साथ प्रदेश विकसित छत्तीसगढ़ 2047 की दिशा में आगे बढ़ रहा है। नीरज जैसे लोगों के सेवाभावी प्रयास समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं।
मुख्यमंत्री ने नीरज की माताजी चंद्रकला गुप्ता को सादर प्रणाम करते हुए भावना, श्रेया तथा पार्थ सहित पूरे परिवार को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नीरज के स्वस्थ रहने और इसी तरह जरूरतमंद लोगों की सहायता करते रहने की कामना की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story