छत्तीसगढ़

जंगल में अचानक सामने आया तेंदुआ, टांगिया से भिड़ा ग्रामीण, जान बची?

jantaserishta.com
1 Nov 2026 1:24 PM IST
जंगल में अचानक सामने आया तेंदुआ, टांगिया से भिड़ा ग्रामीण, जान बची?
x
गांव में दहशत.
कवर्धा: कबीरधाम जिले के लोहारा वन परिक्षेत्र के कुटकिपारा गांव में लकड़ी लेने जगंल गए ग्रामीण का खूंखार तेंदुए से सामना हो गया. तेंदुए के हमले से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल गया. घटना के बाद आसपास के गांवों में तेंदुए की मौजूदगी से दहशत का माहौल है.
जानकारी के अनुसार, घायल ग्रामीण की पहचान टेकराम ध्रुव निवासी कुटकिपारा के रूप में हुई है. शनिवार शाम वह घरेलू उपयोग के लिए लकड़ी लेने पास के जंगल गया था. लकड़ी इकट्ठा करने के दौरान अचानक उसका सामना तेंदुए से हो गया. तेंदुए को देखकर उसने पहले भागने की कोशिश की, लेकिन वन्य प्राणी ने उस पर हमला कर दिया.
इस दौरान टेकराम ने बचाव के लिए अपने हाथ में रखी टांगिया से तेंदुए पर वार किया. इससे तेंदुआ डरकर वहां से भाग गया. हालांकि, हमले में उसके हाथ और कंधे पर तेंदुए के नाखूनों से गहरे घाव हो गए. इसके बाद वह किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी. परिजन उसे तत्काल लोहारा उपस्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार किया जा रहा है.
गौरतलब है कि कवर्धा शहर के भीतर तेंदुए का वीडियो सामने आने के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है. इसके बाद अलग-अलग इलाकों से भी तेंदुए के देखे जाने की सूचनाएं मिल रही हैं. हालांकि, वन विभाग ने सभी सूचनाओं की पुष्टि नहीं की है. विभाग के मुताबिक, कुछ स्थानों पर ही तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि हुई है.
तेंदुए की तलाश में वन विभाग की टीम लगातार सक्रिय है. रात के समय पिंजरा लगाकर निगरानी की गई. इसके अलावा ड्रोन की मदद से भी तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story