छत्तीसगढ़

वकील से 1 लाख 23 हजार की ठगी, शातिर ने कोर्ट का मोहर्रिर बताकर लगाया चूना

Nil dhankar
10 Sept 2023 3:53 PM IST
वकील से 1 लाख 23 हजार की ठगी, शातिर ने कोर्ट का मोहर्रिर बताकर लगाया चूना
x
छग

दुर्ग। दुर्ग जिला न्यायालय का वकील बलराम सिंह ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। उसके मोबाइल पर कॉल करके ठग ने खुद को एंटीकरप्शन कोर्ट का मोहर्रिर बताया। उसने कहा कि वो उसे जानता और रोज कोर्ट में मिलता है। इसके बाद झांसे में लेकर वकील से सवा लाख रुपए ठग लिए। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।

बलराम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो हनुमान नगर तीतुरडीह दुर्ग का रहने वाला है और दुर्ग जिला न्यायालय में वकील है। 6 सितंबर 2023 की शाम 4.30 बजे उसके मोबाइल पर कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को एंटीकरप्शन न्यायालय का मोहर्रिर बताया।

कॉल करने वाले ने वकील को अपनी समस्या बताई और कहा कि, उसे पैसों की बहुत आवश्यकता है। बाहर से कुछ पैसे आने वाले हैं, लेकिन ऑनलाइन ट्र्रांसफर नहीं हो पा रहे हैं। इसलिए मेरी मदद करिए। जो रकम आने वाली है, उसे अपने खाते में लेकर ट्रांसफर कर दीजिए।

वकील को झांसें में लेकर ठग ने बैंक डिटेल ले ली और दे दी। इसके बाद बातों में फंसाकर वकील से 25 हजार रुपए ट्र्रांसफर करा लिए। जब वकील ने कहा कि, उसके वॉलेट में रकम नहीं आई है तो ठग ने कहा कि ट्रांजैक्शन अटका हुआ है। इतना बताकर 1 लाख 23 हजार 990 रुपए ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद उसने फोन काट दिया और स्विच ऑफ कर लिया।

वकील से 1 लाख 23 हजार की ठगी, शातिर ने कोर्ट का मोहर्रिर बताकर लगाया चूना

Next Story