छत्तीसगढ़

चाकू लेकर घूमने वाला युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस ने की कार्रवाई

jantaserishta.com
31 May 2021 10:37 AM IST
चाकू लेकर घूमने वाला युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस ने की कार्रवाई
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। राजधानी के औद्योगिक क्षेत्र में एक युवक को चाकू लहराते गिरफ्तार किया गया है। आरोपी युवक लोगों को चाकू की नोंक पर डरा धमका रहा था। मिली जानकारी के अनुसार खमतराई पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक पाटीदार भवन भनपुरी के पास चाकू लहराकर लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी ने अपना नाम अरमान खान पिता टिल्लू रहमान खान उम्र 23 वर्ष निवासी वाल्मीकि नगर थाना कबीर नगर बताया है। आरोपी के विरोद्ध 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाई की गई है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story