छत्तीसगढ़

होटल के पास खमतराई में चाकू लहराया, बदमाश गिरफ्तार

Nil dhankar
4 March 2025 4:54 PM IST
होटल के पास खमतराई में चाकू लहराया, बदमाश गिरफ्तार
x
छग

रायपुर। धारदार चाकू के साथ आरोपी सूरज खटवार गिरफ्तार हुआ है। जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम द्वारा शांता होटल के पास खमतराई में हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते आरोपी सूरज खटवार पिता अंजलि खटवार उम्र 19 वर्ष निवासी कविलाश नगर भनपुरी को गिरफ्तार किया गया।

और उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 02 नग लोहे का चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 244/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

Next Story