छत्तीसगढ़

पालतू कुत्ते को लेकर हो गया चाकूबाजी, पड़ोसी के खिलाफ FIR दर्ज

Nil dhankar
15 Dec 2025 9:16 AM IST
पालतू कुत्ते को लेकर हो गया चाकूबाजी, पड़ोसी के खिलाफ FIR दर्ज
x
छग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ते जा रहा है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आए दिन चाकूबाजी, हत्या, लूट, चोरी और मारपीट जैसी गंभीर घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस की सख्ती के बावजूद भी अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

कई बार मामूली बात पर भी लोग आपस में भीड़ रहे हैं और गंभीर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में न्यायधानी बिलासपुर में चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के पाड़ेपुर गांव का है। यहां पालतू कुत्ते को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी हुई है। दरअसल, एक युवक अपने पड़ोसी को कुत्ते के काटने के बाद समझाइश देने गया था। इस दौरान पड़ोसी भड़क गया और विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, पड़ोसी ने समझाइश देने गए युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस की टीम ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


Next Story