छत्तीसगढ़
कलेक्टर की संयुक्त टीम ने 2 राईस मिलों में की ताबड़तोड़ कार्यवाही
Shantanu Roy
17 Jan 2026 9:26 PM IST

x
छग
Sarangarh Bilaigarh. सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर राजस्व, खाद्य और मंडी की सयुंक्त टीम ने अवैध धान भंडारण करने वाले राइस मिलर और कोचिया को उनके छुपाये गोदाम में गुरुवार को अचानक छापा मारा है और ताबड़तोड़ कार्यवाही की है। इससे जिले के उड़न दस्ता टीम में उत्साह का माहौल है और प्रशासन की नाकाबंदी से कोचिया, अवैध धान भंडारण परिवहन करने वाले राइस मिलरों के लिए खतरे की घंटी बज गई है। राजस्व, खाद्य विभाग एवं मंडी की सयुंक्त टीम ने जिले के 02 राईस मिलों से 15734.50 क्विंटल धान व 661.50 क्विंटल चावल कुल 05 करोड़ 18 लाख रूपये का धान व चावल जप्त कर राईस मिल को सील किया है।
सारंगढ़ ब्लॉक के जगदम्बा राईस मिल में संयुक्त दल ने औचक निरीक्षण कर निर्धारित मात्रा से 5447.43 क्विंटल धान कम पाये जाने पर भौतिक रूप से उपलब्ध 13683.20 क्विंटल धान व 661.50 क्विंटल चावल जप्त कर राईस मिल को सील किया और बरमकेला ब्लॉक के श्री श्याम उद्योग राईस मिल में संयुक्त दल ने औचक निरीक्षण कर 2051.30 क्विंटल धान अधिक पाये जाने पर धान को जप्त कर राईस मिल को सील किया। इस प्रकार बाजार मूल्य के कुल 05 करोड़ 18 लाख रूपये का धान व चावल जप्त किया गया।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने धान खरीदी कार्य में लापरवाही बरतने वाले धान उपार्जन केन्द्र भेड़वन व सरसीवां के समिति प्रबंधकों का वित्तीय प्रभार समाप्त किया है। वहीं धान उपार्जन केन्द्र कपरतुंगा के प्रभारी समिति प्रबंधक को प्रबंधक के प्रभार से तत्काल प्रभाव से हटाया है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला में शासन के द्वारा दिये गये निर्देश के मंशानुरूप कोचिया, बिचौलियो का धान पर रोक एवं रिसाईकलिंग पर अंकुश लगाकर जिला के वास्तविक किसानों से ही जिले में धान खरीदी किया जा रहा है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





