छत्तीसगढ़

कोटपा एक्ट के तहत 44 दुकानों पर कार्यवाही

jantaserishta.com
7 May 2026 7:00 PM IST
कोटपा एक्ट के तहत 44 दुकानों पर कार्यवाही
x
छत्तीसगढ़.
बलौदाबाजार: कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य एवं औषधि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 27 अप्रैल से 11 मई तक 15 दिवसीय सघन जांच अभियान ’सही दवा, शुन्द्ध आहार यही छत्तीसगढ का आधार’ थीम अंतर्गत जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में स्थित 44 दुकानों में कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 6050 रूपये राशि का चालान काटा गया।
चालानी कार्यवाही के दौरान दुकानों को तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों के रख-रखाव एव धुम्रपान निषेध का बोर्ड प्रदर्शित करने का निर्देश दिए है। इस दौरान पान ठेलों के संचालकों को नाबालिकों को तंबाकू उत्पाद का विक्रय न करने हेतु एवं शिक्षण संस्था के 100 गज के दायरे में तम्बाकू उत्पाद नही बेचने हेतु सख्ती से निर्देशित किया गया। कार्यवाही में संयुक्त टीम में खाद्य एवं औषधि विभाग एवं पुलिस विभाग उपस्थित रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story