छत्तीसगढ़
रेडक्रॉस सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक की
Shantanu Roy
12 Jun 2026 9:32 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर कुमार बिस्वरंजन की अध्यक्षता में आज रेडक्रॉस सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा करते हुए विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति का जायजा लिया गया। साथ ही पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन की स्थिति की भी समीक्षा की गई। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों, एनआरसी, नोनी सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महतारी वंदन योजना की ई-केवाईसी, अपार आईडी, आभा आईडी (हेल्थ आईडी), आधार सत्यापन, सेल्फ आधार, ग्रोथ मॉनिटरिंग अप्रैल और मई 2026 की स्थिति तथा टीएचआर (टेक होम राशन) वितरण की समीक्षा की गई।
सीईओ ने कुपोषित बच्चों की पहचान कर उनकी एनआरसी में भर्ती के लिए लाइन लिस्ट स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम, शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, डीपीडीएमआईएस, अटल आरोग्य लैब, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी), राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम तथा मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं तैयारी की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सभी ऑनलाइन प्रविष्टियां शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बिस्वरंजन ने कहा कि आगामी शुक्रवार को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में इन सभी बिंदुओं की पुनः समीक्षा की जाएगी।
बैठक में यू-विन (UWIN) पोर्टल में शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने, एचपीवी टीकाकरण अभियान में प्रगति लाने तथा जननी पोर्टल में सभी निजी अस्पतालों से अनिवार्य रूप से जानकारी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। जिन संस्थानों द्वारा प्रविष्टियां नहीं की जा रही हैं, उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। सीईओ बिस्वरंजन ने बिरगांव एवं अभनपुर के बीएमओ को सोनोग्राफी सेवाओं के लिए एमओयू करने तथा सभी मामलों को पोर्टल आधारित प्रणाली से ट्रैक करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। बैठक में सीएमएचओ डॉ. मिथिलेश चौधरी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी शैल ठाकुर सहित महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





