छत्तीसगढ़

रजबंधा मैदान-मौदहापारा रोड में गिरा विशालकाय पेड़

Nil dhankar
27 May 2026 3:36 PM IST
रजबंधा मैदान-मौदहापारा रोड में गिरा विशालकाय पेड़
x

रायपुर। रजबंधा मैदान-मौदहापारा रोड में विशालकाय पेड़ आज दोपहर अचानक आंधी-तूफान आने पर सड़क में गिर गया है। जिसके कारण मौदहापारा की ओर जाने वाली सड़क बाधित है। IMD के मुताबिक अगले दो दिनों के दौरान भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश, तेज हवा और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहने के आसार हैं। वहीं कुछ इलाकों में लू का असर बना रह सकता है।

तेज गर्मी और लू को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है। ज्यादा पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव करने की अपील भी की गई है।

किसानों के लिए सलाह जारी

मौसम विभाग ने किसानों के लिए भी एडवाइजरी जारी की है। कृषि वैज्ञानिकों ने कहा है कि रबी मक्का, केला और पपीता की फसलों में निराई-गुड़ाई के बाद हल्की सिंचाई करें ताकि तेज गर्मी से फसल को नुकसान न हो।इसके अलावा गेहूं और चना की कटाई जल्द पूरी करने और उपज को सुरक्षित जगह पर रखने की सलाह दी गई है।

Next Story