छत्तीसगढ़
12 सितंबर को वृहद रोजगार मेला का होगा आयोजन, 3 हजार पदों पर होगी भर्ती
Shantanu Roy
4 Sept 2025 7:45 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, महासमुंद द्वारा शिक्षित स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 12 सितम्बर 2025 को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। रोजगार मेला का आयोजन शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में प्रातः 11ः00 बजे से अपराह्न 4ः00 बजे तक होगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेला में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा कम्प्यूटर ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, फील्ड ऑफिसर, मार्केटिंग, बीमा एजेंट, बीमा सखी, बैंक एजेंट, ग्रामीण बैंक मित्र, बैंक रिलेशनशिप मैनेजर, टेक्नीशियन, इलेक्ट्रिकल फिटर सहित विभिन्न पदों के लिए लगभग 3505 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन 7 हजार से 32 हजार रुपए तक प्रदान किया जाएगा। इन पदों के लिए 8वीं से लेकर स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बी.ई. एवं एमबीए उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे।
जिसमें एलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा सिक्युरिटी गार्ड के 250 पद, सुपरवाईजर एवं मार्केटिंग, असिस्टेंट सुपरवाईजर के 20-20 पद, एजेंट के 15 एवं फील्ड ऑफिसर के 15 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसी तरह बॉम्बे इंटिग्रेटेड सिक्युरिटी रायपुर द्वारा सिक्युरिटी गार्ड के 150 पद एवं सिक्युरिटी सुपरवाईजर के 10 पद पर, मन्ना सिक्युरिटी सर्विस रायपुर द्वारा सिक्युरिटी गार्ड के 70 पद एवं सुपरवाईजर के 10 पद, भारतीय जीवन बीमा निगम महासमुंद द्वारा बीमा सखी के 500 पद, ग्रामीण वृतक अभिकर्ता के 200 पद, शहरी वृतक अभिकर्ता के 100 पद, सामान्य अभिकर्ता के 200 पद, एमसीए बीमा सखी के 50 पद एवं सीसीए के 25 पद पर, एकॉल इंफॉर्मेशन रायपुर व बेमेतरा द्वारा टेक्निशियन के 100 पद व सुपरवाईजर के 10 पद, एयरटेल पेमेंट बैंक रायपुर द्वारा रूरल बैंक मित्र के 25 पद, नीट लिमिटेड भिलाई द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर आईसीआईसी बैंक के 30 पद, एक्सिस बैंक के लिए 20 पद एवं एचडीएफसी बैंक रिलेशनशिप मैनेजर के 10 पद, टेक्नोटेक टास्क रायपुर द्वारा कस्टमर सर्विस एसोसिएटेड के 300 पद पर, टीव्हीएस ट्रे निग एंड सर्विस चेन्नई द्वारा अप्रेंटिशिप ऑपरेटर के 500 पद, इस्टाकार्ड सर्विस एटीडी रायपुर द्वारा डिलीवरी बॉय के 35 एवं डिलीवरी गर्ल के 15 पद, राजस्थान टेक्सटाईल मिल झलवाल राजस्थान द्वज्ञरा मशीन ऑपरेटर के 500 पद, एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस महासमुंद द्वारा एडवाईजर के 20 पद तथा डीएएगएलईडी रायपुर द्वारा सुपरवाईजर, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं सिक्युरिटी गार्ड के 3-3 पद पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदकों को क्यू आर कोड के माध्यम से आवेदन करना होगा एवं निर्धारित तिथि को मेला स्थल पर साक्षात्कार हेतु उपस्थित होना होगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति साथ लेकर आएं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





