छत्तीसगढ़

युवा सेवा संघ की राज्यस्तरीय युवा शिविर में उमड़ा युवाओं का जनसैलाब

Nil dhankar
9 Nov 2025 3:14 PM IST
युवा सेवा संघ की राज्यस्तरीय युवा शिविर में उमड़ा युवाओं का जनसैलाब
x

रायपुर। संत श्री आशारामजी बापू प्रेरित युवा सेवा संघ के तत्वावधान में वी आई पी रोड स्थित संत श्री आशारामजी बापू आश्रम में दो दिवसीय राज्य स्तरीय तेजस्वी युवा शिविर का आयोजन 8 से 9 नवम्बर तक किया गया । छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से हजारों युवा इस शिविर का लाभ ले रहे है । रायपुर आश्रम के संचालक रामा भाई ने बताया कि आश्रम परिसर में युवाओं को तेजस्वी, संयमी, चरित्रवान बनने के साथ-साथ हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के उद्देश्य से दो दिवसीय तेजस्वी युवा शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्य वक्ता अहमदाबाद आश्रम से आये युवा सेवा संघ प्रमुख भाई संजय अरोरा का मार्गदर्शन युवाओं को मिला । शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात युवा सेवा संघ का परिचय, उद्देश्य, अनुभव सत्र, जीवन में नियम-निष्ठा का महत्व, युवाधन सुरक्षा सत्र, संगठन को कैसे मजबूत करें, तुलसी पूजन एवं मातृ-पितृ पूजन प्रशिक्षण के साथ युवाओं का मानसिक, आध्यात्मिक व शारीरिक विकास कैसे ही इस पर भी सत्र लिए गए । साथ ही योगासन, प्रणायाम का अभ्यास करवाकर ध्यान की गहराई में जाने के बारे में बताया गया। सूर्य भगवान को सामूहिक अर्घ्य देकर युवाओं ने पंचगव्य का सेवन किया जिससे शरीर के हड्डियों तक के रोगों में लाभ होता है। शिविर में युवाओं को सत्प्रेरणा देने वाली संतो-महापुरुषों की जीवन पर आधारित वीडियो दिखाई गई ।

लाखों युवाओं का हुआ मार्गदर्शन, बदली जीवन की दिशा

योग वेदांत सेवा समिति के मोहन भाटिया, महेंद्र गुप्ता जी,अशोक डोड़वानी एवं अनिता शर्मा ने बताया कि युवा देश की रीढ़ की हड्डी के समान है जितना मजबूत व संयमी एवं चरित्रवान होंगे उतना ही देश उन्नत व विकास की ओर अग्रसर होगा । युवाओं को सत्मार्ग की ओर ले जाने के उद्देश्य से पिछले 60 वर्षों से पूज्य संत श्री आशारामजी बापू ने लाखों- करोड़ो युवाओं का मार्गदर्शन किया है और उनके अंदर देशप्रेम, संस्कृति प्रेम व अपने माता-पिता का आदर एवं समाज में सत्कार्य करना सिखाया है । इसी कड़ी में पूज्य बापूजी ने वर्ष 2009 में युवाओं को संगठित करने हेतु युवा सेवा संघ की स्थापना की जो आज इस संघ से लाखों युवा जुड़कर युवाओं को संयमी, चरित्रवान व अपने देश संस्कृति की रक्षा हेतु देशभक्ति का प्रेम जगाने का कार्य कर रहे है ।

इस शिविर में युवा सेवा संघ के मुख्य रूप से चंदू भाई, जनक भाई, पवन भाई, संजय भाई, भूपेश भाई, राजाराम भाई, माधव भाई, अनूप भाई, अभिषेक भाई, भारतद्वाज भाई, भोला भाई, राकेश भाई, एन आर साहू जी, भीषम भाई का विशेष सहयोग रहा।

Next Story