छत्तीसगढ़
रायपुर रेलवे स्टेशन पर विदेशी गांजे की बड़ी खेप पकड़ी, बिहार का युवक गिरफ्तार
Shantanu Roy
17 July 2025 3:28 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की क्राइम ब्रांच विंग और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में नेपाल से तस्करी कर लाया गया गांजा पकड़ा गया है। गांजे की अनुमानित कीमत करीब 3.84 लाख रुपए बताई गई है। मामले में बिहार निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जो नशे की हालत में रायपुर पहुंच गया था। जानकारी के अनुसार, महानिरीक्षक एवं प्रमुसुआयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक निशा भोईर, सहायक उपनिरीक्षक बी.आर. साहू और आबकारी निरीक्षक वैभव मित्तल की टीम ने स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 1 के दुर्ग छोर पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। उसके पास मौजूद दो बैगों की तलाशी लेने पर 15.370 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसे 15 पैकेटों में रखा गया था।
पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान हरिओम मिश्रा, पिता आनंद मिश्रा, उम्र 20 वर्ष, निवासी सुगांव, थाना सुगोली, जिला मोतिहारी (बिहार) के रूप में दी। उसने बताया कि वह पटना से साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन से रायपुर पहुंचा, जबकि उसे बिलासपुर जाना था। शराब के नशे में उसे स्टेशन बदलने का पता नहीं चला और वह रायपुर में ही रुक गया, जहां चेकिंग के दौरान वह पकड़ा गया।गांजे को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी विभाग वृत्त गंज रायपुर द्वारा एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ब) के तहत अपराध क्रमांक 113/2025 दर्ज किया गया। मामले की जांच आगे जारी है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





