छत्तीसगढ़
गढ़फुलझर में आवास एवं रोजगार दिवस आयोजित, CEO हेमंत नंदनवार ने हितग्राहियों से किया संवाद
Shantanu Roy
7 Jan 2026 8:44 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। शासन के निर्देशानुसार माह के प्रत्येक 7 तारीख को आयोजित किए जाने वाले आवास दिवस एवं रोजगार दिवस के तहत आज जिला महासमुंद के जनपद पंचायत बसना अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़फुलझर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हेमंत नंदनवार ने शिरकत की और हितग्राहियों से प्रत्यक्ष संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान सीईओ नंदनवार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) से जुड़े हितग्राहियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने हितग्राहियों को प्रेरित किया कि वे अपने अप्रारंभ आवासों को शीघ्र प्रारंभ करें और अपूर्ण आवासों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करें।
उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र परिवार को सुरक्षित, पक्का और समय पर आवास उपलब्ध कराया जाए, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सुनिश्चित किए जाएं। कार्यक्रम के दौरान आवास निर्माण में आ रही तकनीकी और अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि सभी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए ताकि हितग्राही योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि केवल आवास निर्माण ही नहीं बल्कि ग्रामीणों के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार के अवसर भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। रोजगार दिवस के अंतर्गत वीबी–जी राम जी योजना के माध्यम से ग्रामीणों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। सीईओ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग यदि नियमानुसार योजना में भाग लेते हैं तो उन्हें सतत रोजगार और आय के अवसर मिल सकते हैं।
उन्होंने अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे गांव-गांव जाकर हितग्राहियों को योजना की जानकारी दें और उन्हें रोजगार योजनाओं से जोड़ने में मदद करें। इस अवसर पर जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि, आवास मित्र, रोजगार सहायक और बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हितग्राहियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना, आवास निर्माण और रोजगार उपलब्ध कराने में बाधाओं को दूर करना और ग्रामीणों में योजनाओं के प्रति विश्वास बढ़ाना रहा। सीईओ हेमंत नंदनवार ने इस अवसर पर स्पष्ट किया कि शासन और जिला प्रशासन ग्रामीण हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और आवास तथा रोजगार योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आवास और रोजगार के माध्यम से ग्रामीण जीवन में स्थायित्व और समृद्धि सुनिश्चित करना ही जिला प्रशासन का लक्ष्य है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





