छत्तीसगढ़
रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत दुर्ग से 179 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या के लिए रवाना
Shantanu Roy
1 Oct 2025 10:18 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘रामलला दर्शन योजना’ के अंतर्गत आज दुर्ग जिले से रामभक्तों का एक बड़ा जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। दुर्ग रेलवे स्टेशन से 179 श्रद्धालुओं को आस्था स्पेशल ट्रेन के माध्यम से रवाना किया गया, जिनमें 135 श्रद्धालु ग्रामीण क्षेत्र से तथा 44 शहरी क्षेत्र से शामिल हैं। इस अवसर पर प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, महापौर अलका बाघमार ने, श्रद्धालुओं से भरी आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
श्रद्धालुओं को स्टेशन पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान भोजन, आवास एवं अन्य सुविधाओं की संपूर्ण व्यवस्था प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की गई है। तीर्थयात्री 4 अक्टूबर की रात को अयोध्या दर्शन कर लौटेंगे। श्रद्धालुओं ने इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हर वर्ग को इस योजना का लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर जनपद पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, कलेक्टर अभिजीत सिंह, सीईओ जिला पंचायत बजरंग दुबे, एसडीएम हरवंश सिंह मिरी, हितेश पिस्दा एवं उत्तम ध्रुव, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक ए.पी.गौतम, रेलवे एवं पर्यटन विभाग के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





