छत्तीसगढ़
साल्ही गांव के पास 11 हाथियों का दल स्टेट हाईवे पर पहुंचा
Shantanu Roy
30 Oct 2025 11:18 PM IST

x
छग
Surajpur. सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में मानव-हाथी संघर्ष की स्थिति एक बार फिर गंभीर होती जा रही है। रामानुजनगर वन परिक्षेत्र के साल्ही गांव के पास बुधवार रात 11 हाथियों का एक झुंड पहुंच गया। हाथियों ने स्टेट हाईवे पर बीच सड़क पर ही डेरा जमा लिया, जिससे वहां से गुजरने वाले वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। इस दौरान एक ट्रक को हाथियों ने चारों ओर से घेर लिया, जिससे चालक और परिचालक दहशत में आ गए। जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजे के आसपास ग्रामीणों ने साल्ही गांव के पास स्टेट हाईवे पर हाथियों के दल को देखा। देखते ही देखते 11 हाथियों का पूरा झुंड सड़क पर उतर आया और वहां ट्रक की लाइट देखकर रुक गया। कुछ देर तक हाथी सड़क पर ही घूमते रहे और बीच सड़क पर ही अड्डा जमा लिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही रामानुजनगर वन परिक्षेत्र की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैफिक रोककर सुरक्षा घेरे का इंतजाम किया। वन विभाग के अधिकारी लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।
वनकर्मियों ने ट्रक और अन्य वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर हटाया और ड्राइवरों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाथियों का यह दल बीते कुछ दिनों से सीमावर्ती जंगलों में घूम रहा था। पहले यह झुंड बलरामपुर जिले की सीमा में देखा गया था और अब सूरजपुर जिले के अंदर प्रवेश कर गया है। माना जा रहा है कि भोजन और पानी की तलाश में यह झुंड गांव की ओर बढ़ा है। वन विभाग ने आसपास के गांवों साल्ही, कोरजा, पथरडीह और अंबाडीह के लोगों को सतर्क किया है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे हाथियों के करीब न जाएं, खेतों में रात के समय अकेले न निकलें और पटाखे या मशालों का उपयोग कर उन्हें भगाने की कोशिश न करें, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। विभागीय सूत्रों ने बताया कि हाथियों के मूवमेंट को ट्रैक किया जा रहा है और दल को जंगल की ओर वापस भेजने के प्रयास जारी हैं। रेंज अधिकारी ने कहा कि हाथियों के झुंड के हाईवे से हटने तक यातायात को अस्थायी रूप से डायवर्ट किया गया है। बता दें कि सूरजपुर और बलरामपुर-रामानुजगंज जिलों में बीते एक महीने से हाथियों की लगातार आमद हो रही है। अब तक कई बार खेतों की फसलों को नुकसान और ग्रामीणों के मकानों के टूटने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
Tagsसूरजपुर हाथी दलसाल्ही गांवरामानुजनगर वन परिक्षेत्रछत्तीसगढ़ मानव-हाथी संघर्षस्टेट हाईवे बाधितवन विभाग टीमहाथी हाईवे परट्रक घेरने की घटनाहाथियों का मूवमेंटसूरजपुर वन्यजीव समाचारSurajpur elephant herdSalhi villageRamanujnagar forest rangeChhattisgarh human-elephant conflictstate highway blockedforest department teamelephants on highwaytruck surrounded incidentmovement of elephantsSurajpur wildlife newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





