छत्तीसगढ़
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर रायगढ़ के सिंदूर पार्क में तीन दिवसीय भव्य फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ
Shantanu Roy
17 Jun 2026 10:11 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रायगढ़ के सिंदूर पार्क में आयोजित तीन दिवसीय भव्य फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ आज राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम में महापौर जीवर्धन चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, विद्यार्थियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व पटल पर एक मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर रहा है। बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का प्रत्येक वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
राज्यसभा सांसद श्री सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं ने किसानों, महिलाओं, युवाओं, श्रमिकों, गरीब एवं वंचित वर्गों के जीवन में व्यापक परिवर्तन लाया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक संबल मिला है, वहीं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ने प्राकृतिक आपदाओं के समय किसानों को सुरक्षा प्रदान की है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने करोड़ों महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाई है, जबकि जल जीवन मिशन ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की है। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से ग्रामीण संपर्कता में आई क्रांतिकारी वृद्धि, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के जरिए स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा तथा आरडीएसएस योजना के अंतर्गत विद्युत अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि आज देश डिजिटल, आर्थिक और सामाजिक रूप से अधिक सशक्त हुआ है। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के कौशल विकास, किसानों की आय वृद्धि तथा आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुई हैं। उन्होंने नागरिकों से प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और पात्रतानुसार उनका लाभ उठाने का आह्वान किया।
सिंदूर पार्क में आयोजित यह प्रदर्शनी प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों को आकर्षक चित्रों, ग्राफिक्स, तथ्यात्मक आंकड़ों एवं सफलता की कहानियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के सकारात्मक प्रभाव को प्रभावशाली तरीके से दर्शाया गया है। इसके माध्यम से नागरिकों को यह जानने का अवसर मिल रहा है कि बीते वर्षों में संचालित योजनाओं ने समाज के विभिन्न वर्गों के जीवन में किस प्रकार सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। प्रदर्शनी में वित्तीय समावेशन, आवास, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा, डिजिटल सेवाओं के विस्तार तथा आधारभूत संरचना विकास से जुड़े कार्यों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है।
प्रधानमंत्री जनधन योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों के बैंक खाते खुलने, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने, स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से स्वच्छता के क्षेत्र में आए बदलावों, आयुष्मान भारत योजना से गरीब परिवारों को मिल रही स्वास्थ्य सुरक्षा तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जरिए महिलाओं के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन को प्रदर्शनी में प्रमुखता से स्थान दिया गया है। डिजिटल इंडिया अभियान के अंतर्गत डिजिटल भुगतान प्रणाली, ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी के विस्तार, ई-गवर्नेंस तथा सरकारी सेवाओं के डिजिटलीकरण से आए बदलावों को भी रोचक और तथ्यपरक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। प्रदर्शनी में यह भी दर्शाया गया है कि तकनीक के प्रभावी उपयोग से शासन और नागरिकों के बीच संवाद एवं सेवा वितरण प्रणाली किस प्रकार अधिक सरल, पारदर्शी और सुलभ हुई है।
देश में सड़क, रेल, हवाई अड्डों, बंदरगाहों तथा अन्य आधारभूत संरचनाओं के विकास के क्षेत्र में हुए उल्लेखनीय कार्यों को भी प्रदर्शनी का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है। चित्रों और तथ्यों के माध्यम से यह बताया गया है कि आधारभूत सुविधाओं के विस्तार ने आर्थिक गतिविधियों को गति देने के साथ-साथ आम नागरिकों के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाया है। प्रदर्शनी का विशेष आकर्षण छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं की झलक है। राज्य में सड़क, रेलवे, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, जल संरक्षण, डिजिटल सेवाओं तथा जनकल्याण से जुड़े कार्यों को चित्रों एवं विस्तृत विवरणों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। जिले के नागरिकों, विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न संस्थाओं से बड़ी संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन करने की अपील की है, ताकि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त कर सकें तथा पात्रतानुसार उनका लाभ उठा सकें।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





