छत्तीसगढ़
अष्टविनायक शांतिकुंज सिटी छछानपैरी में रंगों से सजा भव्य होली मिलन समारोह
Nil dhankar
3 March 2026 1:29 PM IST

x
रायपुर। अष्टविनायक रियल्टीज द्वारा आज अपनी पूरी टीम के साथ अष्टविनायक शांतिकुंज सिटी में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस उत्सव में लगभग 500 से अधिक सहयोगियों एवं टीम सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में रंग, गुलाल, संगीत और आपसी सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिला। उपस्थित सभी लोगों ने प्रेम, भाईचारे और एकता के रंगों के साथ होली का पर्व धूमधाम से मनाया। अष्टविनायक रियल्टीज परिवार के सीएमडी संतोष लोहाना ने इस अवसर पर सभी मेंबर्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी संबंधों को मजबूत बनाने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।
यह आयोजन न केवल रंगों का उत्सव रहा, बल्कि विश्वास, सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक बना। अष्टविनायक रियल्टीज परिवार की ओर से सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
Next Story





