छत्तीसगढ़

भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई माता रानी की

Nil dhankar
7 Oct 2024 3:48 PM IST
भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई माता रानी की
x

राजनांदगांव rajnandgaon news । श्रीं राम मित्र मंडल द्वारा साईं दर्शन नगर (राम कृष्ण नगर, वार्ड क्रमांक - 45 से बाजे गाजे के साथ माता रानी की भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। जिसमे वार्ड की सभी माताएं बहनें व सभी युवा साथी बड़ी संख्या में शामिल हुए। उक्त चुनरी यात्रा वार्ड क्रमांक - 45 के पार्षद निवास पूनम शर्मा के निज निवास से प्रारम्भ होकर माँ पाताल भैरवी मंदिर में उसका समापन हुआ, और पूरे भक्ति भाव से माँ पाताल भैरवी को चुनरी चढ़ाई गई और माता का आशीर्वाद लिया गया। चुनरी यात्रा को डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों के द्वारा भी बेहतर प्रतिस्पाद मिला। इसके साथ ही माँ पाताल भैरवी के दर्शनार्थ पहुँचे भक्तो ने भी इसे सर आँखों पर स्थान दिया। rajnandgaon

chhattisgarh news उक्ताशय की जानकारी देते हुए श्री राम मित्र मंडल के अध्यक्ष अभीषेक गोविंद शर्मा ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि, माता की चुनरी निकलने की परंपरा विभिन्न समाजों और संस्कृतियों में अलग-अलग रूपों में पाई जाती है। जो समाज की एकता और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद मधुसूदन यादव , कोमल सिंह राजपूत, नेता प्रतिपक्ष किशन यदु , राजा मखीजा , युवा नेता अभिषेक सिंह राजपूत जी, महिला मोर्चा से पूर्व पार्षद जमुना साहू जी, लक्ष्मी शर्मा ज़ी, सहित राम मित्र मंडल के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उक्त कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से श्रीराम मित्र मंडल के संरक्षक और वार्ड क्रमांक - 45, रामकृष्ण नगर के वार्ड पार्षद गगन आईच, राम मित्र मंडल के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, किशोर माहेश्वरी, दिवंश शर्मा, गौरव मरकाम, प्रियांशु गुप्ता, शपर्श खरे, प्रतीक वैष्णव, प्रतिक मिश्रा, अंकित यादव, कुणाल वैष्णव,आयुष तिवारी, डोमेश साहू, दक्षेस टंडन, अनिकेत राजपूत, विनय राजपूत एवं अलोक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में साई दर्शन नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Next Story