छत्तीसगढ़

मौदहापारा थाना क्षेत्र में गुंडा बदमाश चाकू के साथ गिरफ्तार

Shantanu Roy
2 July 2025 12:00 AM IST
मौदहापारा थाना क्षेत्र में गुंडा बदमाश चाकू के साथ गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। शहर में अपराधियों पर अंकुश लगाने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत मौदहापारा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्षेत्र में दहशत फैला रहे एक गुंडा बदमाश को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी आम लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा था। थाना मौदहापारा अंतर्गत शारदा चौक स्थित RDA बिल्डिंग के पीछे एक व्यक्ति द्वारा हाथ में स्टील का धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने की सूचना मुखबिर से पुलिस को मिली थी। तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक यामन देवांगन के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामू राय पिता स्व. मोहन राय, उम्र 52 वर्ष, निवासी जोरा पारा ठाकुर देव मंदिर के पास, थाना मौदहापारा के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 125/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई को रायपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और नगर पुलिस अधीक्षक केसरी नंदन नायक के निर्देशन में अंजाम दिया गया।
Next Story