छत्तीसगढ़
ग्रामीण युवाओं के लिए मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर, निःशुल्क 30 दिवसीय कोर्स शुरू
Shantanu Roy
15 Jan 2026 5:47 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। जिले के ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा निःशुल्क 30 दिवसीय मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण उन युवकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होगा, जो तकनीकी कौशल सीखकर स्वयं का रोजगार शुरू करना चाहते हैं या निजी क्षेत्र में काम करने की इच्छा रखते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी के निदेशक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 17 जनवरी 2026 तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क होगा और इसमें मोबाइल फोन की हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर रिपेयरिंग, पार्ट्स की पहचान, फॉल्ट डिटेक्शन, सामान्य मरम्मत प्रक्रिया, आधुनिक स्मार्टफोन तकनीक, ग्राहक सेवा और व्यवसाय प्रबंधन से संबंधित बुनियादी जानकारी भी दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को प्रायोगिक एवं सैद्धांतिक दोनों प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिससे वे प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात मोबाइल रिपेयरिंग का कार्य आत्मविश्वास के साथ कर सकें। प्रशिक्षण उपरांत प्रतिभागियों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा, जिससे वे स्वयं की दुकान खोलकर या सेवा केंद्र के रूप में कार्य कर सकें। आरसेटी द्वारा संचालित यह कार्यक्रम विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के युवकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि उन्हें स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के अवसर मिल सकें और शहरों की ओर पलायन को रोका जा सके। प्रशिक्षण के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। पंजीयन के लिए अभ्यर्थियों को बी.पी.एल. राशन कार्ड की प्रतिलिपि, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज की चार फोटो एवं न्यूनतम 8वीं कक्षा की अंकसूची प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इच्छुक युवा पंजीयन एवं प्रशिक्षण से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक कमलेश पटेल (मोबाइल नंबर 79997-00673), अक्षय सिंह राजपूत (मोबाइल नंबर 83194-62874) तथा राजू निर्मलकर (मोबाइल नंबर 91310-65767) से संपर्क कर सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी ने जिले के ग्रामीण युवाओं से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। यह प्रशिक्षण न केवल तकनीकी दक्षता बढ़ाएगा, बल्कि युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





