छत्तीसगढ़

धर्मेंद्र के निधन के साथ एक स्वर्णिम युग समाप्त हो गया : गृहमंत्री विजय शर्मा

Nil dhankar
24 Nov 2025 2:35 PM IST
धर्मेंद्र के निधन के साथ एक स्वर्णिम युग समाप्त हो गया : गृहमंत्री विजय शर्मा
x

रायपुर। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। 89 वर्ष की आयु में सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे, उन्हें सांस लेने में कठिनाई थी और उनका स्वास्थ्य काफी समय से बिगड़ता जा रहा था। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है। बॉलीवुड के गलियारों में उन्हें श्रद्धांजली देने का सिलसिला जारी है। धर्मेंद्र ने सिर्फ सिनेमा में नहीं, बल्कि राजनीति के क्षेत्र में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। हालांकि, बाद में राजनीति से दूरी बना ली थी।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने किया ट्वीट

धर्मेंद्र जी के निधन के साथ एक स्वर्णिम युग समाप्त हो गया। भारतीय सिनेमा के ‘ही-मैन’ ने अपनी अद्वितीय अभिनय क्षमता से पीढ़ियों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी। शोले के वीरू से लेकर चुपके-चुपके के डॉ. परिमल—उनके ये कालजयी किरदार सदैव याद किए जाएंगे। ईश्वर उनके परिवार और असंख्य प्रशंसकों को इस गहन दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। महान कलाकार धर्मेंद्र जी को श्रद्धासुमन अर्पित।

ॐ शांति।

Next Story